फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: खोदकर छोड़ी सड़कें राहगीरों के लिए बन रहीं मुसीबत

Wed, 26 Feb 2025 11:48 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
जहानाबाद। पाइप लाइन डालने के लिए खोदी गई सड़कें ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई हैं। आलम यह है कि कस्बे में अधिकांश सड़कों को खोदकर छोड़ दिया गया। इन खस्ताहाल मार्गों पर आए दिन हादसे हो रहे हैं।
विज्ञापन




कस्बे में पानी की पाइप लाइन डालने के लिए कई माह पूर्व खोदाई का कार्य किया गया था। अधिकांश सड़कों की खोदाई कर पाइप लाइन बिछाई गई। कार्यदायी संस्था की ओर से पाइप लाइन डालने के बाद सड़कों की मरम्मत नहीं कराई गई। वार्ड नंबर 11 की अधिकांश गलियां खुदी पड़ी हैं।
कुछ जगहों पर मरम्मत के नाम पर औपचारिकताएं निभाई गई हैं। थाना के लिए जाने वाली सड़क भी कई माह से खुदी पड़ी है। मोहल्ला सादात और कच्ची हवेली क्षेत्र में करीब ढाई माह से सड़क को खोदकर छोड़ दिया गया। इस मामले में जब प्रभारी ईओ व एसडीएम अमरिया मयंक गोस्वामी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि जल शक्ति मिशन के कार्यों को जल निगम देख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें