फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: जिले में 24 घंटे के दौरान 28.2 मिमी हुई बारिश, अभी और संभावना

Mon, 07 Sep 2026 11:49 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले में पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 28.2 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग की ओर से अभी और बारिश होने की संभावना जताई गई है। बारिश से तापमान में काफी गिरावट आ गई, इससे मौसम सुहाना हो गया।
विज्ञापन

जिले में रविवार की शाम पांच बजे से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला सोमवार दोपहर तक चलता रहा। इस दौरान कभी तेज तो कभी रिमझिम बरसात होती रही। इससे तापमान में काफी गिरावट आ जाने से मौसम सुहाना हो गया। राजकीय कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. शैलेंद्र सिंह ढाका ने पंतनगर स्थित कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के हवाले से जानकारी दी कि जिले में पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 28.2 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। डॉ. ढाका के अनुसार सोमवार को जिले में न्यूनतम तापमान 22.2 एवं अधिकतम 28.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। उन्होंने बताया कि मंगलवार को भी हल्की बारिश होने की संभावना है। बुधवार को भी बादल उमड़ेंगे। इसके बाद 10 सितंबर से एक बार फिर तेज बारिश का क्रम शुरू होने की उम्मीद है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें