फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: अंत्येष्टि स्थल निर्माण कार्य में जिले को मिला प्रथम स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। अंत्येष्टि स्थल निर्माण कार्य में जिले को प्रथम स्थान मिला है। वहीं, बरखेड़ा ब्लॉक में शेष रह गए कार्य को भी जल्द पूरा होने का दावा किया जा रहा है। डीएम ने भी कार्याें का अवलोकन कर जल्द कार्य पूरा कराए जाने के लिए निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

कोषागार कार्यालय के कर्मचारी की ओर से मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर आरोप लगाया गया। शिकायत में कहा गया कि सीडीओ व डीपीआरओ ने दबाव में लेकर कर्मचारी से गलत तरीके से भुगतान करा लिया। इसके बाद डीएम स्तर से पूरे मामले की जांच कराई गई। जांच में पाया गया कि ग्राम पंचायतों में अंत्येष्टि स्थल बनवाए जाने के लिए शासन स्तर वित्तीय वर्ष 2025-26 में ग्रामीण क्षेत्रों में 10 अंत्येष्टि स्थल बनवाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद जिले से प्राप्त 36 आवेदनाें में दस ग्राम पंचायतों का चयन किया गया।
इसमें पूरनपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत पिपरिया दुलई, सिरसा, अमरिया ब्लॉक की पंचायत रोहतनियां, बीसलपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत बौनी, गुलैंदा गौटिया, पहाड़गंज, बिलसंडा ब्लॉक की ग्राम पंचायत बमरौली, ललौरीखेड़ा की ग्राम पंचायत गौनेरा और बरखेड़ा ब्लॉक की ग्राम पंचायत भोपतपुर व रामनगर जगतपुर में निर्माण कार्य कराए जाने का प्रस्ताव पास हुआ। इसमें नौ ग्राम पंचायतों में कार्याें को पूरा करा लिया गया, जबकि बरखेड़ा ब्लॉक की ग्राम पंचायत रामनगर जगतपुर में अभी कार्य शेष रह गया है।
विज्ञापन

15 अप्रैल को वीडियो काॅन्फ्रेसिंग के माध्यम से पंचायती राज के प्रमुख सचिव ने इस बात की पुष्टि की है। डीएम ने शेष रह गए काम को जल्द पूरा कराने के लिए कहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें