फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान पर कब्जे को लेकर विवाद बढ़ा तो बंद हुईं दुकानें

Fri, 19 Jun 2015 11:24 PM IST
पूरनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
माधोटांडा रोड पर एक दुकान के किराएदार बरेली निवासी फईम ने दुकान मालिक पर दुकान के ताले तोड़कर नौ हजार रुपये की नगदी समेत दो लाख रुपये का सामान लूटने और दुकान में अपने ताले डालने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार सुबह पुलिस को तहरीर दी। मौके पर पहुंचे सीओ, इंस्पेक्टर ने दुकान के ताले गैस कटर से कटवाकर किराएदार का दुकान के बाहर पड़ा कुछ सामान दुकान में रखवा दिया। इस दौरान पहुंचे दुकान स्वामी के पुत्र को घेरने के प्रयास पर लोगों में भगदड़ मच गई। आनन-फानन में समीप की दुकानें बंद हो गई। पुलिस ने दुकान स्वामी के पुत्र को हिरासत में लिया है। विवाद के बाद दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति को देखते हुए मौके पर पीएसी तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

माधोटांडा रोड पर प्रसाद टाकीज के पास एक दुकान में बरेली के मोहल्ला जखीरा निवासी फईम किराएदार हैं। उनकी दुकान में बाइकों के इंजन मरम्मत की वर्कशाप है। शुक्रवार को दुकान पर पहुंचने पर दुकान में दूसरे ताले पड़े थे। दुकान का कुछ सामान बाहर और कुछ दूरी पर एक तालाब मेें पड़ा था। आरोप है कि दुकान स्वामी सुभाष व उसके पुत्रों ने दुकान खाली कराने को लेकर रात को ताले तोड़कर दुकान से नौ हजार रुपये की नगदी और करीब दो लाख की मशीनें, जनरेटर आदि लूट लिया। कुछ ही देर में किराएदार पक्ष की ओर से तमाम लोग एकत्र हो गए।
सूचना पर पहुंची पहुंचे सीओ राजेश्वर सिंह, इंस्पेक्टर धर्मपाल सिंह ने दुकान में पड़े ताले गैस कटर से कटवाकर दुकान के बाहर पड़ा सामान दुकान के अंदर रखवाकर किराएदार के तालेे डलवा दिए। इस दौरान दुकान स्वामी का पुत्र भी मौके पर पहुंच गया। दोनों पक्षों में विवाद होने लगा माहौल गर्माता देख लोगों में भगदड़ मच गई। आनन-फानन मेें पास की दुकानें बंद हो गईं। पुलिस ने दुकान स्वामी के पुत्र को हिरासत में ले लिया है। विवाद की स्थिति पर मौके पर पीएसी को तैनात किया गया है।
विज्ञापन



किराएदार दो साल से दुकान का किराया नहीं दे रहा था। सुबह दुकान के बाहर कुछ सामान बिखरा था। दुकान में ताले नहीं थे और दुकान खाली थी। इस पर उसने ताले डाल दिए थे। पुलिस ने गलत तरीके से उसके तालों को कटवाकर किराएदार के ताले डलवाएं हैं।
- आयुष पांडेय, दुकान मालिक पुत्र


घटना की अब तक किसी ओर से तहरीर नहीं दी गई है। किराएदार फईम ने ताले तोड़कर सामान लूटने का आरोप दुकान मालिक पर लगाया था। विवाद न बढ़े इसलिए दुकान में पड़े तालों को कटवाकर किराएदार के ताले डलवा दिए गए। विरोध करने पहुंचे दुकान स्वामी के पुत्र को शांति भंग की आशंका में हिरासत में लिया गया है। दोनों पक्षों में समझौते की बात चल रही है।  
विज्ञापन

- धर्मपाल सिंह, इंस्पेक्टर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें