फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: उर्स मेंं पहुंचे अकीदतमंदों ने दरगाह पर की चादरपोशी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूरिया। मोहल्ला तिगड़ी स्थित हजरत मखदूम अली शाह मियां के उर्स में पहुंचे अकीदतमंदों ने दरगाह पर चादरपोशी की। साथ ही कव्वाली का लुत्फ लिया। मशहूर कव्वाल हबीब पेंटर के नाती गुलाम हबीब पेंटर और महिला कव्वाल उजमा नाज के बीच हुए मुकाबले ने महफिल में चार चांद लगा दिए।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत गुलाम हबीब पेंटर ने नात-ए-पाक से की। इसके बाद उन्होंने मस्तों की इबादत है, जैसे कलाम पेश किए। उजमा नाज ने भी अपनी सुरीली आवाज और अंदाज से महफिल को खास बना दिया। दरगाह पर चादरपोशी की रस्म अदा की गई। शाम होते ही जायरीनों का सैलाब उमड़ पड़ा। अकीदतमंदों ने दरगाह पर हाजिरी लगाकर चादर चढ़ाई और लंगर में हिस्सा लिया।
उर्स के मौके पर दरगाह परिसर को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया है। मखदूम रशीदी कमेटी अध्यक्ष मो जफर ने बताया, उर्स का समापन शुक्रवार को कुल शरीफ की फातिहा के साथ होगा, जबकि मेला 30 अप्रैल तक चलता रहेगा। इस मौके पर मोहम्मद जफर, मोहम्मद असलम, कमाल अहमद, जाहिद हुसैन, हाजी इरफान खान, बब्लू जाहिद, अजीम, अनस हमीद, मो अतहर, फरियाद हुसैन, शद्दाम हुसैन आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें