फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पोषण पखवाड़े में 10 हजार लोगों को मिला उपचार

विज्ञापन
विज्ञापन
चिकित्सकों ने संतुलित खानपान की दी सलाह
विज्ञापन

पीलीभीत। होम्योपैथिक विभाग की ओर से आठ से 23 अप्रैल तक चलाए गए पोषण पखवाड़े में 10 हजार से अधिक लोगों का इलाज किया गया। बीमारियों के लक्षण और बचाव के उपाय बताए गए। जिले के सभी राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालयों में मरीजों को पोषण से जुड़ी जानकारी दी गई।
विज्ञापन

इस अवधि में कुल 10,084 मरीजों को संतुलित आहार, हरी सब्जियां, दाल, दूध, दही व अंडे के लाभों के बारे में बताया गया। साथ ही गर्भवती महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को विशेष स्वास्थ्य परामर्श दिया गया। चिकित्सकों ने लोगों को धूम्रपान, शराब व गुटखा से दूर रहने की सलाह दी। स्वच्छता, हाथ धोने की सही विधि और नियमित स्वास्थ्य जांच पर भी जोर दिया गया।
विज्ञापन

जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ. राजीव शर्मा ने बताया कि ऐसे ही अभियान अलग-अलग कार्यक्रमों में संचालित किए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें