फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पानी के तेज बहाव में बह गई पुलिया, हवा में लटक गया रेल ट्रैक

विज्ञापन
शाहगढ़ संडई रेलवे स्टेशन के बीच पानी में कटी पुलिया।स्रोत:सोशल मीडिया
विज्ञापन
पीलीभीत। तीन दिनाें से हो रही बारिश में खेत-खलिहान सभी उफना गए हैं। ऐसे में सोमवार को बारिश के पानी के तेज बहाव में शाहगढ़- संडई रेलवे स्टेशन के बीच बनी पुलिया बह गई। इससे रेलवे लाइन हवा में लटक गई।
विज्ञापन


अभी पीलीभीत से मैलानी के बीच ट्रेनों का संचालन विधिवत शुरू नहीं हो सका है। बीच में समर स्पेशल ट्रेन का संचालन हो सका है। दो दिन पहले पीलीभीत-मैलानी के बीच ट्रेनों के संचालन को लेकर समय सारणी जारी की गई थी। ट्रेनों का संचालन शुरू हो पाता इससे पहले ही बारिश के पानी के तेज बहाव में शाहगढ़-संडई हॉल्ट के बीच पोल संख्या 241/2 व 241/3 के बीच बनाई गई पुलिया बह गई और रेलवे लाइन लटक गई।
बता दें कि पुलिया का निर्माण कुछ माह पहले ही किया गया था। पुलिया के बहने से घटिया निर्माण की पोल भी खुल गई है। इधर, खटीमा पुल पर पानी बढ़ने से टनकपुर-पीलीभीत रूट की ट्रेनें स्थगित कर दी गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें