फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: खोद कर छोड़ दी पुलिया, डेढ़ माह से दिक्कत झेल रही एक लाख की आबादी

विज्ञापन
प्यारेलाल
विज्ञापन
बरखेड़ा। लोक निर्माण विभाग के अफसरों की अनदेखी करीब एक लाख की आबादी के लिए मुसीबत बन गई है। दौलतपुर पट्टी से दियोरिया कला जाने वाले मार्ग पर पुलिया निर्माण के लिए खोद कर छोड़ी गई सड़क के कारण 25 गांवों के ग्रामीणों को आवागमन में मुश्किल आ रही है। बरखेड़ा पहुंचने के लिए ग्रामीणों को 15 से 20 किमी का चक्कर काटना पड़ रहा है। ग्रामीण तीन से चार फुट पानी से होकर जोखिम के बीच आवागमन कर रहे हैं।
विज्ञापन


जुलाई 2024 में आई बाढ़ से गांव पैंतबोझी के पास पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई थी। निर्माण के लिए करीब पांच माह पूर्व स्वीकृति मिली। पुलिया निर्माण के लिए ठेकेदार ने करीब डेढ़ माह पूर्व सड़क खोद दी। क्षतिग्रस्त पुलिया को तोड़ने से पहले विभाग या ठेकेदार ने वैकल्पिक रास्ता भी नहीं बनाया।
इससे पुलिया के दूसरी तरफ के लगभग 25 गांवो का संपर्क टूट गया। कुछ समय तक ग्रामीण पास के खेतों से होकर आवागमन करते रहे। पिछले तीन-चार दिनों में हुई बारिश के बाद पुलिया के पास से पांच से छह फुट पानी बह रहा है। पैदल राहगीर और साइकिल सवार तो पानी से होकर गुजर जा रहे हैं। बाइक और चार पहिया वाहन चालक 15 से 20 किलोमीटर का चक्कर काट कर दौलतपुर और बरखेड़ा पहुंच रहे हैं। पुलिया का निर्माण भी ठप पड़ा है।
विज्ञापन



डेढ़ माह पूर्व पुलिया खोद कर डाल दी गई। इससे करीब 25 गांव के ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
- संतराम मौर्य, बढ़ेपुरा


ठेकेदार ने पुलिया तोड़कर डाल दी है। अब पानी भर गया है। पुलिया के उस तरफ जाने के लिए काफी दूर घूम कर जाना पड़ रहा है।
- प्यारेलाल वर्मा, पैतबोझी


पुलिया खोदने से पहले ठेकेदार ने राहगीरों के लिए अस्थायी रास्ता नहीं बनाया। खेतों के रास्ते पर पानी बह रहा है। ग्रामीणों को दूसरी तरफ जाने के लिए कई किलोमीटर चक्कर लगाना पड़ रहा है।
- फतेचंद, पैतबोझी


इन गांवों का कट गया संपर्क

पुलिया निर्माण के खोद कर छोड़ी गई सड़क से बढ़ेपुरा, कुसुमा, रामनगर, जगतपुर, दियोराजपुर, रहमानगंज, गाजने, कटैईया, उदरहा, नौवा नगला, दियोहना, पिपरैय्या, हिम्मतपुर, इलाबांस देवल आदि गांवों के लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं हैं। ग्रामीणों को कई किलोमीटर का चक्कर काटना पड़ रहा है।
विज्ञापन




ग्रामीणों के आवागमन के लिए ठेकेदार ने वैकल्पिक रास्ता क्यों नहीं बनाया इसकी जांच मौके पर जाकर की जाएगी। वैकल्पिक रास्ता तत्काल बनवाया जाएगा।
- एसके जैन, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग

प्यारेलाल

प्यारेलाल

प्यारेलाल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें