फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैंस को पकड़ने नदी में उतरे बालक को खींच ले गया मगरमच्छ, दो दिन बात निकाली गई लाश

विज्ञापन
पीलीभीतः अमरिया क्षेत्र में नहर से बालक के शव को निकालने के बाद मौके पर जुटे लोग और पुलिस। संवाद - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
अमरिया (पीलीभीत)। उत्तराखंड के जिला ऊधमसिंह नगर के गांव मेहरबाननगर निवासी शोभाप्रसाद के बेटे वीर सिंह (11) को रविवार को मगरमच्छ नदी में खींच ले गया था। वह अपनी भैंस को नदी से निकालने के लिए उतरा था। बालक का शव मंगलवार को शाम पांच बजे शारदा सागर खंड नहर में पौटाडाम के पास मिला है। पुलिस ने शव नहर से बाहर निकाल कर शिनाख्त कराई। उसका एक हाथ व एक पैर गायब है।
विज्ञापन

अमरिया में प्रभारी निरीक्षक केके वर्मा ने बताया कि तीन जुलाई रविवार के दिन में करीब साढ़े तीन बजे यूपी सीमा से सटे उत्तराखंड के गांव मेहरबाननगर निवासी दिवंगत शोभा प्रसाद का 11 वर्षीय पुत्र वीर सिंह भैंस चराने अपने गांव के पास देवहा नदी के किनारे गया था। भैंस देवहा नदी में घुस गई। वीर सिंह उसे निकालने के लिए नदी में कूद गया। इसी बीच नदी में मौजूद मगरमच्छ बालक को पानी में खींच ले गया था। जब वनकर्मियों को घटना की जानकारी मिली तो बालक की तलाश में गोताखोर लगाए गए।
रविवार और सोमवार को सफलता नहीं मिली, लेकिन मगरमच्छ को वन कमियों ने रविवार को ही पकड़ लिया था लेकिन बालक का शव नहीं मिला था। परिवार के लोग लगातार बालक के शव की तलाश कर रहे थे। मंगलवार को बालक का शव शारदा सागर खंड नहर में उतराते हुए पहुंच गया था। शव को नहर से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जहां शव मिला है, उस स्थान से घटनास्थल 20 किलोमीटर दूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें