फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सराफा व्यापारी से लूट में शामिल बदमाश पुलिस की पकड़ से दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जहानाबाद क्षेत्र में सराफा व्यापारी के साथ लूट करने वाले बदमाश तीन दिन बाद भी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके। अब अफसरों ने सीसीटीवी में मिले फुटेज के आधार पर आगरा के आर्टिस्ट से स्केच बनवाकर जारी करवाया है। बदमाश की जानकारी देने वालों को 10 हजार का इनाम देने को घोषणा की गई है। बदमाशों की तलाश में पुलिस की पांच टीमें जुटी हुई हैं।
विज्ञापन

घटना छह अगस्त को बरेली के नवाबगंज कस्बे के रहने वाले संतोष कुमार रस्तोगी के साथ हुई थी। जहानाबाद कस्बे में स्थित सराफे की दुकान को बंद कर शाही मार्ग से होकर घर लौटते समय व्यापारी को बाइक सवार दो बदमाशों ने रोककर तमंचे के बल पर बाइक में टंगा थैला लूट लिया था। थैले में 60 हजार रुपये नगद और 600 ग्राम चांदी के जेवरात थे।
एसपी अविनाश पांडेय ने व्यापारी से जानकारी जुटाने के साथ घटना की स्थिति को परखने के बाद खुलासे के लिए पांच टीमों को लगाया था। टीम नवाबगंज, बरेली और उत्तराखंड के बदमाशों को रडार पर लेकर जांच पड़ताल में जुट गई। कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की गई, लेकिन तीन दिन बीतने के बाद भी बदमाश पुलिस की पकड़ से दूर रहे।
विज्ञापन

जांच पड़ताल के दौरान पुलिस को सीसीटीवी कैमरों में बदमाश की फुटेज मिली। फुटेज का आधार पर पुलिस ने आगरा के आर्टिस्ट की मदद से बदमाश का स्केच तैयार कराकर वायरल किया है। स्केच के आधार पर उसकी बारे में जानकारी देने वाले को 10 हजार का इनाम देने की घोषणा भी की गई है। एसपी ने बताया कि टीमें लगातार कार्य कर रही है। एक बदमाश का स्केच तैयार कराया गया है। जिसकी मदद से उसकी तलाश बढ़ा दी गई है।
000
कुंडल छीनने वाले बाइक सवार का भी फुटेज किया जारी
बरखेड़ा क्षेत्र में कुंडल छीनने की घटना को अंजाम देने वाले बाइक सवार बदमाश भी पुलिस को चकमा दिए हुए हैं। उनकी धरपकड़ के लिए अब फुटेज जारी किए गए हैं। इस मामले में भी 10 हजार के इनाम की घोषणा की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें