फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: कोर्ट से यथा स्थिति का आदेश फिर भी उपनिबंधक कार्यालय से हो गया बैनामा

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। कोर्ट से यथा स्थिति का आदेश और उप निबंधक कार्यालय में आपत्ति दाखिल करने के बाद भी विवादित जमीन का बैनामा हो गया। इतना ही नहीं खरीदारों के नाम नामांतरण भी कर दिया गया। शिकायत पर एडीएम ऋतु पूनिया ने उपनिबंधक से स्पष्टीकरण मांगा है। दो दिन के अंदर स्पष्टीकरण न देने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


मोहल्ला कायस्थान निवासी निशा देवल ने 12 अप्रैल को एडीएम को भेजे शिकायती पत्र में कोर्ट से यथास्थिति के आदेश और उसकी और उसके पुत्र की जमीन बिक्री की आपत्ति दाखिल होने के बाद भी जमीन का बैनामा दूसरे लोगों के नाम होने की शिकायत की। जमीन का खरीदारों के नाम नामांतरण होने की जानकारी भी पत्र में दी।
निशा ने शिकायती पत्र में कहा कि उसके पति के नाम गांव गैरतपुर और आंखे गांव में जमीन थी। पति ने जमीन पर वर्ष 2016 में 3.95 लाख का ऋण लिया था। पति की 2019 में मौत हो गई। तब जमीन उनके और पुत्र के नाम वरासत में दर्ज हो गई। आरोप है कि उनका जेठ और जेठ के पुत्रों ने फर्जी वसीयत पर जमीन नाम कराने की कोशिश की। उनकी अपील को खारिज कर दिया गया।
विज्ञापन

मामला कोर्ट में चला गया। कोर्ट ने यथास्थिति के आदेश कर दिए। जमीन की बिक्री न हो इसके लिए उन्होंने और उनके पुत्र ने आठ जनवरी और 17 जनवरी 2024 को उपनिबंधक कार्यालय में आपत्ति दाखिल की। आरोप है कि इसके बावजूद सांठगांठ से जमीन दूसरों के नाम बैनामा नाम कर दी गई।
एसडीएम, तहसीलदार से सांठगांठ कर दूसरे के नाम जमीन का नामांतरण भी कर दिया गया। निशा देवल ने एडीएम से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। एडीएम ऋतु पूनिया ने कोर्ट से यथा स्थिति के आदेश, जमीन बिक्री को आपत्ति दाखिल होने के बाद दूसरों के नाम जमीन का बैनामा होने पर उपनिबंधक का स्पष्टीकरण तलब किया है।

मामला संज्ञान में है। मगर मेरे कार्यकाल का नहीं है। उच्च अफसरों से मामले की शिकायत हुई है। मामला पूरा कोर्ट से संबंधित है। अफसर शिकायत को लेकर गंभीर है। विधिक जांच के बाद कार्रवाई होगी।-अजीत प्रताप सिंह, एसडीएम पूरनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें