पूरनपुर। पुरानी रंजिश में धार्मिक स्थल से लौट रही दंपती को रास्ते में घेरकर कुछ लोगों ने पीट दिया। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
घटना 24 मई की है। गांव मुजफ्फरनगर निवासी शकुंतला देवी और उसके पति रामकुमार की रास्ते में घेरकर पिटाई कर दी गई। बचाने आई शकुंतला की सास पुष्पा देवी को भी पीटकर घायल कर दिया गया। शकुंतला देवी का आरोप है कि गांव के राकेश सिंह ने आपत्तिजनक बात कही। इसका विरोध करने पर उसने गालियां दीं।
घटना के दिन धार्मिक स्थल से शाम को पति के साथ घर लौट रही थी। आरोपियों ने रास्ते में घेरकर उसकी और उसके पति और बीच-वचाव पर उसकी सास की पिटाई कर दी। कोतवाल संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि शकुंतला देवी की ओर से गांव निवासी राकेश सिंह, उनकी पत्नी नीरज, मनोज, हरी सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद