फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: 60 हजार के बर्तन 2.26 लाख में खरीदे, कार्यवाहक प्रधान को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। डीएम ने आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए खरीदे गए बर्तनों के बिलों में गोलमाल की शिकायत पर जांच के निर्देश दिए थे। इसमें केंद्रों के लिए खरीदे गए 60 हजार के बर्तनों के नाम पर 2.26 लाख रुपये के गोलमाल की बात सामने आई। इस पर जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने शेरपुर कलां ग्राम पंचायत के कार्यवाहक प्रधान को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

पूरनपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत शेरपुरकलां की प्रधान अंजुम बेगम का 28 जनवरी को निधन हो गया था। इसके बाद पंचायत के कार्यों के संचालन के लिए ग्राम पंचायत सदस्य जावेद खां को कार्यवाहक ग्राम प्रधान नामित किया। कार्यवाहक प्रधान नामित होने के बाद शिकायतों का सिलसिला शुरू हो गया।
गांव के शकूर, वशीउल्ला खां आदि ने डीएम को शिकायती पत्र सौंपकर उनपर आरोप लगाए थे। कहा था कि ग्राम पंचायत की सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर पूर्व ग्राम प्रधान की ओर से दिसंबर 2023 में 60 हजार रुपये के बर्तन खरीद कर वितरित किए थे। ग्राम प्रधान के निधन के चलते बर्तनों का भुगतान ग्राम पंचायत के खाते से नहीं हो पाया था।
विज्ञापन

आरोप है कि कार्यवाहक प्रधान एवं ग्राम पंचायत अधिकारी सुरेश चंद्र वर्मा ने 16 मार्च को पूर्व में खरीदे गए बर्तनों के नाम पर 2,26822 रुपये का भुगतान कुमार ट्रेडर्स को कर दिया, जोकि बर्तन विक्रेता ही नहीं है। शिकायत के बाद डीएम ने सीडीओ को जांच सौंपी। सीडीओ ने दो सदस्यीय टीम गठित कर जांच कराई।
टीम में शामिल उपायुक्त उद्योग एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी ने मामले की जांच कर रिपोर्ट सीडीओ को सौंप दी। इसमें गोलमाल का खुलासा हुआ है। रिपोर्ट मिलने पर डीएम के निर्देश पर कार्यवाहक प्रधान को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें