फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गमगीन माहौल में दंपति की अंत्येष्टि

Sun, 28 Feb 2016 11:08 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहल्ला देशनगर निवासी नवल किशोर वाल्मीकि और उसकी पत्नी संध्या को एक-एक गोली लगी है। इस बात की पुष्टि दोनों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में की गई। दोनों की चिताएं श्मशान घाट पर पास-पास सजाई गईं। दोनों शवों को जेठ कमल किशोर ने मुखाग्नि दी। अंतिम यात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल रहे। नवदंपति की मौत से मोहल्ले में दूसरे दिन भी मातमी सन्नाटा रहा।
विज्ञापन

शनिवार की दोपहर मोहल्ला देशनगर निवासी सभासद वेदप्रकास के भाई नवल किशोर ने कमरे के अंदर बिस्तर पर लेटी अपनी पत्नी 22 वर्षीय संध्या को पहले गोली मारी, बाद में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया था। शहर कोतवाली पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम में दोनों को एक-एक गोली लगने की पुष्टि हुई है। गमगीन माहौल में दोनों शवों को एक साथ श्मशान घाट ले जाया गया, जहां दोनों की पास-पास चिताएं बनाई गईं। जेठ कमल किशोर ने दोनों को मुखाग्नि दी।
नवल किशोर ने यह कदम क्यों उठाया इसकी जानकारी पुलिस को अभी भी नहीं हो सकी है। परिवार वाले भी अभी कुछ बताने की स्थिति में नहीं हैं। मोहल्ले के अन्य लोग भी कुछ बता नहीं पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें