फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घायल दोनों युवकों की हालत में सुधार

Sun, 28 Feb 2016 11:06 PM IST
पूरनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
गोली लगने से घायल युवकों की हालत ऑपरेशन के बाद से लगातार सुधर रही है। घायल दोनों युवकों का बरेली के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

बताते चलें कि गश्त चेकिंग को निकले एचसीपी सुभाष यादव की बुधवार को रात करीब ढाई मंदबुद्धि एक युवक ने उस समय उनके ही सरकारी रिवाल्वर से गोली मारकर हत्या कर दी गई थी जब वे प्राइवेट वाहन से नगर में गश्त चेकिंग को निकले थे। आरोपी ने इस दौरान घटना स्थल के समीप से निकले वेटर गांव अमरैयाकलां निवासी ताराचंद और गांव मकरंदपुर चौगान निवासी रवि को भी गोली मारकर घायल कर दिया था। पकड़ने के प्रयास पर हत्यारोपी मंदबुद्धि युवक ने पुलिस पर भी दो फायर किए थे, जिसमे पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए थे। हालांकि पुलिस ने बाद में उसे दबोच कर रिवाल्वर बरामद कर लिया था। नगर चौकी इंचार्ज आरके पांडेय की ओर से आरोपी गांव बलरामपुर निवासी राजेंद्र के खिलाफ जानलेवा हमला और हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर उसका बृहस्पतिवार को कोर्ट के लिए चालान कर दिया गया था।
विज्ञापन

गोली लगने से घायल दोनों युवकों का बरेली के एक अस्पताल में उपचार चल रहा है। जहां ऑपरेशन के बाद दोनों युवकों के सीने और पेट से बुलेट निकाल दी गई। इंस्पेक्टर शक्ति सिंह ने बताया कि ऑपरेशन के बाद दोनों युवकों की हालत में लगातार सुधार हो रहा है। चार-पांच दिन में दोनों की अस्पताल से छुट्टी होने की उम्मीद चिकित्सक बता रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें