फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: रात भर चला जवाबी कव्वाली का मुकाबला

Sat, 07 Nov 2026 12:30 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
गांव खजुरिया पचपेड़ा के उर्स मेंं कव्वाली गातीं मुस्कान डिस्को। संवाद - फोटो : credit
विज्ञापन
बरखेड़ा। क्षेत्र के गांव खजुरिया पचपेड़ा में हजरत सैय्यदना सैय्यद मदार मियां के चार दिवसीय 85वें सालाना उर्स में दूसरे दिन गुरुवार को जायरीनों की भारी भीड़ उमड़ी। दिनभर धार्मिक रस्मों का सिलसिला चला तो रात में जवाबी कव्वाली के मुकाबले ने समां बांध दिया। देर रात तक चले मुकाबले का हजारों जायरीनों ने लुत्फ उठाया।
विज्ञापन

उर्स के दूसरे दिन कार्यक्रमों की शुरुआत सुबह सात बजे मजार शरीफ के प्रमुख हाजी हबीब अहमद की देखरेख में कुरानखानी से हुई। दोपहर 12 बजे मजार पर गुस्ल की पारंपरिक रस्म अदा की गई। इसके बाद रात आठ बजे जलसा हुआ। रात नौ बजे से शुरू हुआ जवाबी कव्वाली का मुकाबला आकर्षण का केंद्र रहा। इसमें अलीगढ़ के मशहूर कव्वाल हबीब पेंटर और बेंगलुरु की गायिका मुस्कान डिस्को के बीच शानदार मुकाबला हुआ। दोनों कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं को देर रात तक बांधे रखा। बड़ी संख्या में जायरीन मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें