फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मंडी में हुआ किसानों, व्यापारियों, सफाई कर्मियों का सम्मान, जलाए गए दीप

Sat, 07 Nov 2026 12:28 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। नवीन मंडी स्थल में शुक्रवार शाम स्वच्छ मंडी, शुभ मंडी अभियान के तहत दीपोत्सव समारोह आयोजित किया गया। 5100 दीप प्रज्वलित कर स्वच्छता और सकारात्मकता का संदेश दिया गया। इस दौरान अभियान के तहत मंडी परिसर में कराए गए कार्यों की जानकारी दी गई। नालियों की सफाई, रंगाई-पुताई, कूड़ा निस्तारण, पेयजल, प्रकाश और शौचालयों की व्यवस्था बेहतर बनाई गई है। किसानों के लिए विश्रामगृह भी तैयार कराया गया है। कार्यक्रम में बेहतर कार्य करने वाले सात व्यापारियों, पांच किसानों और पांच सफाईकर्मियों को सम्मानित किया गया। नगर मजिस्ट्रेट एवं मंडी सभापति पीएल मौर्य, मंडी सचिव प्रवीण कुमार अवस्थी, मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य समेत व्यापारी, किसान और मंडी कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें