फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनमानी करने वाले ठेकेदार पर दर्ज होगा मुकदमा 

Wed, 19 Oct 2016 11:11 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
मनमानी करने वाले ठेकेदार पर दर्ज होगा मुकदमा  - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
विज्ञापन
शारदा सागर डैम पर दो करोड़ की लागत से कराए जा रहे मरम्मत कार्य को देख अधीक्षण अभियंता जीवनराम बुरी तरह बिफर पड़े। उन्होंने अभियंताओं की फटकार लगाते हुए लगाई गई पिचिंग को उखाड़कर दोबारा पिचिंग लगाने के निर्देश दिए। साथ ही मनमानी कर रहे ठेकेदार के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन

शारदा डैम की मुख्य बाडी के भीतरी हिस्से में पानी के थपेड़ों से डैम को क्षति न हो, इसको लेकर डैम बनाते समय पत्थर की पिचिंग को लगाया गया था। इधर पिचिंग मरम्मत को दो करोड़ रुपये स्वीकृत कर कार्य शुरू कराया गया है। खास बात यह है कि यह सब कार्य ठेकेदारों द्वारा बिना किसी तकनीकी सहायता से कराए जा रहे हैं। इसकी शिकायत विधायक पीतमराम व डीएम से की गई। इधर अधीक्षण अभियंता जीवनराम मंगलवार शाम शारदा सागर के अधिशासी अभियंता हरीशचंद्र यादव, सहायक अभियंता प्रथम धर्मघोष के साथ शारदा डैम पर पहुंचे। उन्होंने डैम के छह किमी पर गाड़ियां रोककर पिचिंग मरम्मत का जायजा लिया। पिचिंग लगाने के स्थान पर घास खड़ी देख अधीक्षण अभियंता आगबबूला हो गए। उन्होंने मौके पर काम कर रहे मजदूरों को भगा दिया। इसके बाद उन्होंने डैम के भीतर ही एक किमी तक पैदल चलकर पिचिंग का जायजा लिया। यहां ग्रामीणों ने लगाई गई पिचिंग को हटाकर दिखाते हुए घटिया मरम्मत कार्य कराने का आरोप लगाया। जिस पर अधीक्षण अभियंता ने अभियंताओं की कड़ी फटकार लगाई और लगाई गई पिचिंग को उखाड़कर दोबारा पिचिंग लगाने व ठेेकेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए। इधर अभियंताओं के साथ चल रहे विधायक प्रतिनिधि ने पिचिंग मरम्मत के नाम पर खानापूरी करने का आरोप लगाया। जिस पर अभियंताओं व विधायक प्रतिनिधि के बीच जमकर नोकझोंक हो गई। यह माना जा रहा है कि भले ही अधीक्षण अभियंता ने खराब कार्य देख अभियंताओं को फटकारा हो, लेकिन अभियंताओं के चेहरों के हावभाव से लग रहा था कि मात्र अधीक्षण अभियंता ने फजीहत से बचने के लिए ही यह सब किया हो। 
अभियंताओं की हड़ताल के चलते पिचिंग मरम्मत का कार्य सहायक अभियंता व अधिशासी अभियंता की देखरेख में कराया जा रहा है। मरम्मत कार्य में लापरवाही पाई गई है। उसको दोबारा से दुरुस्त कराया जा रहा है। यदि कार्य मानक के अनुसार नहीं कराया गया तो ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीवनराम, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें