फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: कोहरे संग सर्द हवा ने किया परेशान

विज्ञापन
पीलीभीत में शनिवार की सुबह आसमान में छाया कोहरा।संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। तराई में कोहरे और सर्द हवाओं ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। सर्दी में इजाफा हुआ तो लोगों ने ऊनी कपड़े निकाल लिए।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह नौ बजे तक तराई कोहरे की चादर में लिपटा रहा। इसके बाद धूप खिली, लेकिन लोगों को सर्द हवा परेशान करती रही। दिन के समय भी लोग ऊनी कपड़े पहनकर बाइक चलाते दिखे। हालांकि अधिकतम तापमान शुक्रवार की अपेक्षा एक डिग्री अधिक रहा।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक एसएस ढाका ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री रिकार्ड किया गया। बताया कि कोहरा रबी सीजन की फसलों के लिए फायदेमंद है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें