फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: उमड़ते घुमड़ते रहे पर बरसे नहीं बादल

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले में मौसम का उतार-चढ़ाव जारी है। बादल तो कई बार उमड़े, लेकिन बारिश नहीं हुई। इस कारण मौसम में उमस भरी गर्मी रही। मौसम विभाग की ओर से शुक्रवार से सोमवार तक अच्छी बारिश होने का पूर्वानुमान दिया गया है।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह बादल उमड़े, लेकिन हवा चलने के कारण कुछ देर बाद ही छंट गए। फिर तेज धूप खिली। दोपहर में एक बार फिर बादल उमड़ने लगे। मगर बारिश नहीं हुई।
राजकीय कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डाॅ. शैलेंद्र सिंह ढाका ने पंतनगर स्थित कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के हवाले से जानकारी दी कि मंगलवार को न्यूनतम तापमान 26.8 एवं अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं सोमवार को न्यूनतम तापमान 25.2 और अधिकतम 34.1 डिग्री सेल्सियस रहा था। डाॅ. ढाका के अनुसार- बुधवार व बृहस्पतिवार को हल्की बरसात हो सकती है। हालांकि फिर शुक्रवार से लेकर सोमवार तक अच्छी बरसात होने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें