पूरनपुर। नगर के लाइन पार इलाके में नलकूप की मोटर फुंकने से ठप नगर पालिका के पांच वार्डों और देहात क्षेत्र के कुछ हिस्से की पेयजल आपूर्ति मंगलवार को सुचारू कर दी गई। आपूर्ति ठप होने से लोगों को गलियों में लगे हैंडपंपों से पानी भरना पड़ रहा था। मोटर को सही कराने के लिए कई दिन पहले बरेली भेजा गया था। मंंगलवार को सही होकर आई मोटर को लगाकर शाम को पेयजल आपूर्ति सुचारू कर दी गई। इससे लाइन पार के लोगों ने राहत की सांस ली। संवाद