फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: शहर की बिजली व्यवस्था बेपटरी, जिम्मेदारों के पास बारिश का बहाना

Sat, 30 Aug 2025 11:49 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर की बिजली आपूर्ति व्यवस्था बेपटरी हो गई है। उपभोक्ता त्रस्त और जिम्मेदार बारिश का हवाला देकर पल्ला झाड़ रहे हैं। वल्लभनगर और मालगोदाम मार्ग पर करीब आठ घंटे आपूर्ति ठप रही। पिछले तीन दिनों से अशोक काॅलोनी, एकता नगर और अन्य मोहल्लों की बिजली सुबह छह बजे के पहले ही गुल हो जा रही है। आपूर्ति करीब 10 बजे बहाल होती है। शनिवार को भी इन मोहल्लों में सुबह के समय चार घंटे बिजली गुल रही।
विज्ञापन

शहर में तेज हवा और बारिश शुरू होते ही जगह-जगह फाल्ट से घंटे बिजली कटौती की जा रही है। रीवैंप योजना की ओर से कराए गए काम भी बिजली फाॅल्ट समस्या से राहत नहीं दिला पा रहे हैं। पिछले तीन दिनों से एकता नगर कॉलोनी और अशोक कॉलोनी में उपभोक्ताओं को सुबह पांच से दस बजे तक कटौती की जा रही है।
इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को भी सुबह पांच से दस बजे तक उपभोक्ताओं को बिजली नहीं मिल सकी। इसके अलावा रामलीला टाउन नंबर वन के बल्लभ नगर की बिजली आपूर्ति सुबह से दोपहर के बाद तक बाधित रही। सुनगढ़ी इलाके के 33 केवीए लाइन के जंपर कटने से यहां के उपभोक्ताओं की आपूर्ति करीब दो घंटा बाधित रही। इसके अलावा शहर के अन्य इलाकों में भी कटौती की समस्या से लोग परेशान रहे। जेई जहांगीर आलम ने बताया कि रामलीला टाउन के दो इलाकों में दिक्कत रही। अन्य जगह आपूर्ति सही रही।
विज्ञापन


मरम्मत कार्य के चलते चार घंटे बाधित रहेगी बिजली
पीलीभीत। शहर के 33 केवीए नकटदाना फीडर पर आज मरम्मत कार्य किया जाएगा। इसके चलते शहर के मोहल्ला शहर के मोहल्ला आवास विकास, निरंजनकुंज, पुलिस लाइन, खुदागंज, काशीराम आदि इलाकों की आपूर्ति सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक बंद रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें