फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: कमरे में कुंडे से बहन का शव लटका देख चीख उठा भाई

विज्ञापन
धर्मवती फाइल फोटो
विज्ञापन
बरखेड़ा। गांव पतरासा निवासी 15 वर्षीय किशोरी का शव कमरे में कुंडे से फंदे से लटका देख भाई की चीख निकल गई। परिजन जमा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। किशोरी के पिता बाहर मजदूरी करने गए थे।
विज्ञापन

गांव पतरासा कुंवरपुर निवासी रामकिशोर ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम करीब सात बजे उनकी भतीजी धर्मवती का शव कमरे में कुंडे से साड़ी के फंदे से लटका मिला। मृतका के भाई सूरज ने शव लटका देखा चीखना-चिल्लाना शुरू किया तो हड़कंप मच गया। पास-पड़ोसी आ गए।
लोगों को किशोरी को फंदे से नीचे उतारा। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। फंदे पर लटकने से कुछ समय पहले ही मृतका घर आए मेहमानों को कुछ दूर तक विदा कर घर आई थी। मृतका के पिता राजेंद्र कुमार देहरादून में मजदूरी करते हैं। उसकी मां का पांच वर्ष पूर्व निधन हो चुका है। दो भाई पुनीत और सूरज हैं। थाना प्रभारी प्रदीप विश्नोई ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें