गांव सिंधौरा बिंदुआ में आग लगने से जला छप्परपोश घर स्रोत : ग्रामीण
बरखेड़ा। दियोरिया कोतवाली के गांव सिंधौरा बिंदुआ निवासी टीकाराम के छप्पर में बृहस्पतिवार की शाम करीब सात बजे आग लग गई। इससे उसमें रखा सामान राख हो गया। करीब 80 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।
टीकाराम ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम वह खेत पर गए हुए थे। घर में महिला खाना पका रही थीं। इस दौरान वहां आग लग गई। लपटें देखकर पड़ोसी इकट्ठा हो गए। उन्होंने बमुश्किल आग बुझाई। आग में जलकर घर में रखा करीब 80 हजार रुपये का सामान राख हो गया। सूचना पर पुलिस जांच कर रही है। संवाद