फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बाग में संदिग्ध परिस्थितियों में लटका मिला मिस्त्री का शव, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कलीनगर। आबादी के निकट स्थित बाग में मोटर मिस्त्री का संदिग्ध परिस्थितियों में शव लटका मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना के बाद परिजनों के अलावा ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। परिजनों ने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया। पुलिस ने फील्ड यूनिट की मदद से जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

घटना माधोटांडा कस्बे की हैं। सोमवार शाम करीब चार बजे कस्बे से गोमती उद्गम स्थल जाने वाले रास्ते के किनारे स्थित बाग में वार्ड नंबर सात निवासी अमर नाथ सिंह (60) का शव आम के पेड़ से लटका मिला। राहगीरों की नजर पड़ी तो परिजन मौके पर पहुंचे।
मृतक के पुत्र विपुल सिंह समेत परिजनों ने शव की स्थिति देख हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया। पुत्र का कहना है कि पिता दोपहर एक बजे खाना खाने के बाद घर से निकले थे। किसी प्रकार की कोई बात भी नहीं थी।
विज्ञापन

सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। इसके बाद फील्ड यूनिट की टीम को भी बुलाया गया। टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
मृतक के एक पुत्र व चार पुत्रियां हैं। जिनमें तीन पुत्रियों की शादी हो चुकी है। मृतक की कस्बे में ही मोटर की दुकान थी। थाना प्रभारी अशोक पाल ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।


जमीन से टिके मिले घुटने
मोटर मिस्त्री का शव पेड़ से लटका मिला। रस्सी से फंदा लगा पाया गया। वहीं घुटने जमीन से टिके थे। यह देख परिजन व ग्रामीण हत्या कर शव लटकाने की बात कहने लगे। परिजनों ने हत्या के आरोप भी लगाए। हालांकि किसी से कोई विवाद की बात परिजनों की ओर से सामने नहीं आई।

दिसंबर में होनी थी पुत्री की शादी
एक पुत्री की दिसंबर में शादी होनी थी। परिवार शादी की तैयारियां में जुटा था। सोमवार को मौत की सूचना से परिजन बदहवास हो गए। शादी की खुशियों पर भी पानी फिर गया। घटनास्थल पर गांव के काफी लोग जमा रहे।

पेड़ से लटका मिला महिला का शव



घुंघचाई। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता का शव घर से कुछ दूरी पर पेड़ से लटका मिला। सूचना पर घर में कोहराम मच गया। महिला के पारिवारिक कलह की वजह से फंदे पर लटकने की बात कही जा रही है।



थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला का आए दिन घर में विवाद होता रहता था। बताया जाता है कि सोमवार को भी घर में विवाद हुआ। विवाद शांत होने के कुछ देर बाद महिला का शव घर के बाहर कुछ दूरी पर पेड़ से लटका मिला। ग्रामीणों के अनुसार महिला लंबे अरसे से पारिवारिक कलह को लेकर परेशान थी। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव को पेड़ से नीचे उतारा। आनन-फानन में महिला का अंतिम संस्कार कर दिया गया। थाना प्रभारी दीपक ने बताया उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें