फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: फंदे से लटका मिला राजमिस्त्री का शव

Sun, 08 Mar 2026 12:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बरखेड़ा। गांव खरगापुर निवासी मुकेश कुमार का शव फंदे से लटकता मिला। मृतक घर में अकेला था। पत्नी अपने बच्चों के साथ मायके बिहार गई थी। खाना देने पहुंची रिश्तेदार ने शव फंदे से लटका देखा तो शोर मचाया। इस पर पड़ोसी एकत्र हो गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन

गांव खरगापुर में रहने वाले राजमिस्त्री मुकेश कुमार (42) शुक्रवार को अपने घर में अकेले ही थे। रात करीब आठ बजे गांव में ही रहने वाली एक रिश्तेदार महिला उन्हें खाना देने पहुंची थीं। इसी दौरान महिला ने खपरैलनुमा बरामदे में शव फंदे से लटका देखा। मृतक राजमिस्त्री ने दिन में लगभग 11 बजे ही अपनी पत्नी और दो बच्चों को बिहार में स्थित मायके भेजा था। पड़ोसियों के अनुसार पति-पत्नी के बीच कई महीनों से आपसी कलह चल रही थी। मृतक की दो पुत्रियों का विवाह हो चुका है।
मृतक कुछ वर्ष पूर्व ही खरगापुर में रहने आया था। मूल रूप से वह शाहजहांपुर जिले के कस्बा पुवायां का रहने वाला बताया गया है। थाना प्रभारी प्रमेंद्र कुमार का कहना है कि प्रथम दृष्टया जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। वैसे मौत का सही कारण शव की पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट आने से स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें