फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: ई-रिक्शा की टक्कर से शेरपुर क्राॅसिंग का बैरियर टूटा

विज्ञापन
पूरनपुर में ई रिक्शा की टक्कर से रेलवे का टूटा बूम बैरियर।संवाद
विज्ञापन
पूरनपुर। क्राॅसिंग बंद होने के समय ई-रिक्शा की टक्कर से शेरपुर रेलवे क्राॅसिंग का बूम बैरियर टूट गया। बाद में पाइप से क्राॅसिंग बंद कर ट्रेनों को पास किया गया।
विज्ञापन

ई-रिक्शा चालक को आरपीएफ ने हिरासत में लिया है।
घटना बृहस्पतिवार सुबह करीब 11.30 बजे की है। मैलानी की ओर से पीलीभीत जाने को ट्रेन के आने पर शेरपुर क्राॅसिंग को बंद किया जा रहा था।
इस दौरान ई-रिक्शा चालक ने क्राॅसिंग बंद होने से पहले क्राॅसिंग से निकलने की कोशिश में तेजी से बूम बैरियर को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना पर पहुंची आरपीएफ ने ई-रिक्शा चालक को हिरासत में ले लिया। चालक से पूछताछ की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें