बीसलपुर। हरकत में आई पुलिस के हस्तक्षेप से गांव बौनी में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। इस मामले में पीड़ित ने दो बार तहरीर दी थी।
कोतवाली के गांव बौनी निवासी प्रभात कुमार ने बताया कि पांच जुलाई को रात आठ बजे गांव के एक परिवार के सात लोगों ने पुरानी रंजिश को लेकर उनके दरवाजे पर आकर गाली-गलौज की, उन पर हमलावर हुए और जान से मारने की धमकी दी।
प्रभात ने छह जुलाई को कोतवाली में हमलावरों के विरुद्ध नामजद तहरीर दी। छह जुलाई की शाम को हमलावरों ने तहरीर दिए जाने से क्षुब्ध होकर प्रभात को रास्ते में घेरकर तमंचा दिखाकर धमकाया। प्रभात ने सात जुलाई को दोबारा कोतवाली में हमलावरों के विरुद्ध नामजद तहरीर दी। इसके बाद हरकत में आई पुलिस के दबाव बनाने पर आरोपियों ने सोमवार को प्रभात कुमार से लिखित समझौता कर लिया और पुलिस में जमा कर दिया। कोतवाल अशोकपाल ने दोनों पक्षों में समझौता होने की पुष्टि की है। संवाद