फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: लगातार बारिश से बिगड़े शहर के हालात, घरों में भरा पानी

विज्ञापन
शहर की छोटी माक्रेंट के पास भरा बारिश का पानी।संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। बीते तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश से जनजीवन पूर्ण रूप से अस्त-व्यस्त हो गया है। सोमवार को भी तेज बारिश ने हालात और बिगाड़ दिए। शहर के कई मोहल्लों में ढाई फुट तक पानी भर गया। शहर में पानी निकास की कोई व्यवस्था न होने के कारण शहर के अधिकतर मोहल्लाें में पानी भर गया तो कई घरों में भी पानी घुस गया। इससे लोग परेशान रहे। अपर जिलाधिकारी राजस्व एवं वित्त ने अफसरों के साथ पैदल भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया। ईओ को नालों की सफाई कर पानी का निकास कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश से ठेला और दिहाड़ी मजदूरों के सामने रोजी-रोटी की समस्या गहरा गई है। इधर का बारिश का पानी पास न होने से मोहल्ला बेनी चौधरी, डालचंद्र, पंजाबियान, सुनगढ़ी, नई बस्ती, बल्लभनगर काॅलोनी, अशोक कॉलोनी, गोदावरी, कलक्ट्रेट, दूधिया मंदिर इलाके, जिला अस्पताल, क्षय रोग केंद्र, एकतानगर, टनकपुर हाईवे क्षेत्र के आसपास पानी भरा रहा। इससे लोगों को काफी समस्या हुई।
जलभराव को लेकर सुबह अपर जिलाधिकारी ऋतु पूनिया, सिटी मजिस्ट्रेट विजयवर्धन तोमर, एसडीएम सदर देवेंद्र सिंह के साथ शहर के कई मोहल्लों में गईं और वहां का जायजा लिया। बाद में एडीएम ने नगर पालिका के ईओ एलसी भारती को पानी निकास की व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसके अलावा डीएम संजय कुमार सिंह ने देवहा नदी पुल, मोहल्ला बेनी चौधरी समेत कई स्थानों का जायजा लिया और संबंधित अफसरों को निर्देश दिए।

मैदानी व पहाड़ी क्षेत्र में हो रही बारिश के चलते जिले में नदियों का स्तर बढ़ रहा है। पानी से घिरे लोगों को राहत के लिए आपदा प्रबंधन की टीम लगी है। एक प्लाटून आपदा प्रबंधन की टीम और मांगी गई है। मंडल स्तर के अधिकारियों के साथ क्षेत्र का दौरा किया गया। अधिकारियों को सक्रिय कर दिया गया है। - संजय कुमार सिंह, जिलाधिकारी

Next
AU ऐप में पढ़ें