फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गमगीन माहौल में हुई एसएसबी जवान की अंत्येष्टि

Sun, 20 Mar 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
जवान
विज्ञापन
 सड़क हादसे में मारे गए थाना न्यूरिया के गांव विठौैरा निवासी एसएसबी के जवान अंशुल सिंह के शव की गमगीन माहौल में अंत्येष्टि कर दी गई। इससे पहले 26 वीं बटालियन एसएसबी मुख्यालय ललौरीखेड़ा से गांव पहुंचे जवानों ने पुष्पचक्र अर्पित कर अपने दिवंगत साथी को सलामी दी। उधर, इसी हादसे में घायल हुए थाना न्यूरिया के गांव पिपरिया निवासी दूसरी बाइक पर सवार भीमसेन की भी मौत हो गई। 
विज्ञापन

बता दें कि गांव विठौरा निवासी अंशुल सिंह एसएसबी की 36 वीं बटालियन में सिपाही थे। वह असम में तैनात थे। 26 अप्रैल को बहन की शादी होने के कारण वह एक महीने की छुट्टी लेकर गांव आए थे। शुक्रवार को वह शादी के लिए सामान खरीदने गांव शिवपुरिया निवासी अपने दोस्त धर्मेंद्र कुमार के साथ बरेली गए थे। शाम को लौटते समय वह गांव कुंवरपुर में रहने वाले अपने दोस्त से मिलने जा रहे थे तभी शहर कोतवाली के गांव मोमिनगंज के पास उनकी बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से भिड़ गई थी। हादसे में एसएसबी जवान अंशुल सिंह की मौत हो गई थी, जबकि दूसरी बाइक पर सवार थाना न्यूरिया के गांव पिपरिया निवासी भीमसेन गंभीर रूप से घायल हो गए थे। धर्मेंद्र सिंह को मामूली चोटें आईं थीं। शुक्रवार देर रात भीमसेन ने भी दम तोड़ दिया। उधर, जवान की मौत की सूचना से एसएसबी 26 वीं बटालियन मुख्यालय ललौरीखेड़ा में शोक की लहर दौड़ गई। शनिवार को एसएसबी के जवानों ने गांव पहुंचकर सलामी दी और अर्थी को कंधा दिया। गमगीन माहौल में शव की अंत्येष्टि कर दी गई। मुखाग्नि पिता पवन सिंह ने दी। शवयात्रा में तमाम लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें