फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पुल का संपर्क मार्ग धंसा, प्रशासन ने सुरक्षा को लेकर बंद कराया आवागमन

विज्ञापन
क्षतिग्रस्त पुल और एप्रोच रोड़ पर खडी की गई दीवार।संवाद
विज्ञापन
अमरिया। बरेली-हरिद्वार नेशनल हाईवे पर भंगा मोहम्मद गंज के पास बने देवहा नदी के पुल के बारिश में धंसे संपर्क मार्ग पर प्रशासन ने सुरक्षा को लेकर आवाजाही पूर्ण रूप से बंद करा दी है। एसडीएम और लोनिवि के अधिकारियों ने मौके पर जांच के बाद वहां पर पक्की दीवार को खड़ा करा दिया।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र में देवहा नदी का पुल ग्राम भंगा मोहम्मद गंज, भिकारीपुर, कुर्रा-कुर्री, धनकुना राफियापुर, महचंदी, उगनपुर, सिमरिया गौसू सहित करीब दो दर्जन से ज्यादा गांवों को जोड़ता है। इस पुल का निर्माण 2015 में हुआ था। एक माह पूर्व हुई लगातार बारिश से देवहा नदी में बाढ़ आ गई। बाढ़ का पानी सड़क के ऊपर से बहने लगा।
जिससे नगरिया काॅलोनी व भंगा मोहम्मद गंज के बीच सड़क का लगभग 100 मीटर हिस्सा नदी में समा गया और देवहा नदी ने किसानों की सैकड़ो बीघा फसल व जमीन को काटकर नदी में तब्दील कर दिया। नदी की एक धार खेतों की ओर भी बहने लगी। इसके अलावा भंगा मोहम्मद गंज पुल के संपर्क मार्ग का एक हिस्सा भी धंस गया।
विज्ञापन

नदी में बाढ़ का पानी घटने के बाद चार पहिया वाहन बंद थे लेकिन साइकिल एवं मोटरसाइकिल सवार इस पुल से आवागमन करने लगे थे। शुक्रवार को दोपहर के बाद इस पुल का संपर्क मार्ग पूरी तरह धंस गया और आवागमन पूरी तरह बंद हो गया। जानकारी होने पर एसडीएम अमरिया और विभागीय अधिकारियों ने मौका पर जाकर निरीक्षण किया।
कोई बड़ी दुर्घटना न हो इसके लिए दीवार बनाकर मार्ग को पूरी तरह बंद कर दिया। इस पुल व सड़क से रोजाना सैकड़ों वाहन गुजरते हैं। इस मार्ग के बंद होने से दो दर्जन से अधिक गांवों के लोगों को अमरिया तहसील तक पहुंचने के लिए 35 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें