फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दुष्कर्म के आरोपी को भेजा गया जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
घुंघचाई। किशोरी का घर से अपहरण कर उसे बंधक बनाकर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी को धर दबोचा। मेडिकल परीक्षण के बाद उसको जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

घटना आठ जुलाई की है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति पूरे परिवार के साथ धान की रोपाई करने के लिए गया हुआ था। उसकी पुत्री घर पर अकेली थी। आरोप है कि गांव का ही युवक उसकी पुत्री को अपने बहनोई, मामा व तीन अन्य लोगों की मदद से अपहृत कर ले गया। आरोपी ने किशोरी को अपने घर ले जाकर दो दिन तक बंधक बनाकर दुष्कर्म किया।
बाद में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। आरोपी फरार चल रहा था। बुधवार को पुलिस को सूचना मिली कि युवक कहीं जाने की कोशिश में है। थाना प्रभारी विशेष कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें