फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: रंजिशन घर में घुसकर पिता-पुत्रों को पीटा, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। रंजिशन गांव सिरसा निवासी सुरेश के घर में घुसकर गांव के लोगों ने उसे और उसके पुत्रों की पिटाई की। शोर-शराबे पर पहुंचे सुरेश के भाई दीनदयाल को भी पीट दिया। इसके बाद रिपोर्ट दर्ज कराने को जाने पर दीनदयाल की रास्ते में घेरकर पिटाई की और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


घटना गांव सिरसा में 15 जुलाई को शाम की है। गांव निवासी दीनदयाल ने बताया कि गांव निवासी उसके भाई सुरेश के घर में धारदार हथियार से लैस होकर घुसे गांव निवासी उमेश चंद्र, अभिषेक, रिंकू आदि ने सुरेश और उसके पुत्रों की पिटाई की। शोर-शराबे पर पहुंचने पर आरोपियों ने उसकी भी पिटाई कर दी।
घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने को कोतवाली जाने पर आरोपियों ने रास्ते में घेरकर फिर उसे पीटा और जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली पुलिस ने दीनदयाल की ओर से आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें