फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव में तनाव भरा सन्नाटा.. किशोरी ने छोड़ा अपना घर

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला/पीलीभीत। छेड़खानी की घटना के बाद अगर पुलिस थोड़ी भी गंभीरता से काम लेती तो किशोरी का परिवार यूं अचानक न बिखरता। मंगलवार को किशोरी की मां की मौत के बाद पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। किशोरी ने भी अपना घर छोड़कर ताऊ के घर में शरण ले ली है।
विज्ञापन

तेजाब फेंकने की घटना के सभी आरोपी पीड़ित परिवार के पड़ोसी हैं। इसलिए पीड़िता के घर के आस-पास तनाव भरा सन्नाटा पसरा है। गांव में लोग अपने कामकाज में लगे हैं लेकिन वारदात की चर्चा हर किसी की जुबां पर है। हालांकि, पुलिस की कार्रवाई के भय में कोई किसी के पक्ष में कुछ बोलना नहीं चाहता। एक-दो लोगों ने बताया कि गांव का मामला है।
किसी का पक्ष लेना ठीक नहीं है। कब किस पर गाज गिर जाए, कह नहीं सकते। इस बीच पुलिस की ओर से गांव में एहतियातन सतर्कता बरती जा रही है। निगरानी के लिए पुलिस बल तैनात है। अधिकारी भी पल-पल खबर ले रहे हैं। पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी. ने गांव का दौरा किया। पीड़िता से मिलकर कार्रवाई का भरोसा दिया।
विज्ञापन

पीड़िता से मिले एसपी, पूछा-किसी और पर कोई शक तो नहीं - पुलिस अधीक्षक मंगलवार को सुबह गांव पहुंचे। छेड़खानी पीड़िता से मिले और उससे पूछा कि किसी अन्य पर शक तो नहीं है। पीड़िता ने किसी और व्यक्ति का नाम नहीं लिया है। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग जरूरी की।
एसपी ने बताया कि पुलिस पीड़ित परिवार के साथ है, जो भी आरोपी हैं, उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि अभी तक सात आरोपियों के ही नाम सामने आए हैं। अगर पीड़ित परिवार की ओर से और कोई नाम लिया जाता है तो उस पर भी पुलिस कार्रवाई करेगी।
इलाज कराने के लिए पुलिस को साथ लगाया - पुलिस अधीक्षक ने रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज में इलाज कराने के लिए पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई है। एक दरोगा और कुछ सिपाही लगाए गए हैं, ताकि दवाई के लिए कोई दिक्कत न आने पाए। पीड़िता के ताऊ ने बताया कि पुलिस इलाज में सहयोग दे रही है।
इस बीच एसपी ने बताया कि वह मंगलवार को मेडिकल कॉलेज गए थे। इलाज में किसी तरह की दिक्कत नहीं आने पाए, इसका ध्यान रखा गया। डाक्टरों ने भी पूरा प्रयास किया लेकिन हालत गंभीर थी। किशोरी की मां की मंगलवार को मृत्यु हो गई। मेडिकल कॉलेज में पति का इलाज चल रहा है। इलाज के दौरान जरूरी सहयोग देने के लिए पुलिस तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें