फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुए ने अब कब्रिस्तान में जमाया डेरा, ग्रामीणों में दहशत

विज्ञापन
अमरिया में कब्रिस्तान में तेंदुए की जानकारी पर लगी भीड़। - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
अमरिया। क्षेत्र के गांव टोडरपुर में सोमवार सुबह उस समय दहशत फैल गई, जब गांव के समीप एक कब्रिस्तान में तेंदुआ पेड़ पर चढ़ा दिखाई दिया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। डब्ल्यूटीआई टीम ने तेंदुए को ट्रेस करने के लिए कैमरे भी लगाए।
विज्ञापन

क्षेत्र में पिछले चार माह से तेंदुए आतंक का पर्याय बन चुके हैं। क्षेत्र में कितने तेंदुए आबादी क्षेत्र में चहलकदमी कर रहे हैं, फिलहाल इसकी वन विभाग के पास पुख्ता जानकारी नहीं है मगर ग्रामीण दो तेंदुओं के होने की बात कह रहे हैं। दो दिन पूर्व एक तेंदुआ सूरजपुर में एक किसान के घर में घुसकर उसका पालतू कुत्ता उठाकर ले भागा था। उसके बाद तेंदुए ने उसके खेत में ले जाकर कुत्ते को अपना निवाला बना लिया था। इधर सोमवार सुबह गांव टोडरपुर और मझगवां में उस समय दहशत फैल गई, जब ग्रामीणों को समीप के कब्रिस्तान में तेंदुआ दिखा। गांव मझगवां निवासी सोनू सिंह सोमवार सुबह करीब छह बजे टहलने निकले। तभी उनकी निगाह कब्रिस्तान के पेड़ पर पड़ी। उस पर तेंदुआ चढ़ा दिखाई दिया। घबराहट के चलते सोनू सिंह उल्टे पांव घर की ओर लौटने लगा। तभी कुछ दूधिए भी वहां आ गए। उन्होंने दूधियों को पेड़ पर चढ़े तेंदुए को दिखाया। कब्रिस्तान में तेंदुआ होने की जानकारी से दोनों गांवों में दहशत फैल गई।
तेंदुए को देखने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ कब्रिस्तान के आसपास जमा हो गई। सूचना मिलते ही डिप्टी रेंजर देवेंद्रपाल सिंह, वनरक्षक तेजपाल, गौरव और टाइगर ट्रैकर चेतन तथा राजीव भी मौके पर पहुंच गए। वनकर्मियों ने कब्रिस्तान के चारों ओर तेंदुए के पगमार्क तलाशने की कोशिश की, मगर मिट्टी सूखी होने के चलते उनके पगमार्क नहीं मिल सके। वनकर्मियों ने इसकी जानकारी वाइल्ड लाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया (डब्ल्यूटीआई) के कर्मियों को दी। दोपहर बाद डब्ल्यूटीआई की टीम ने कब्रिस्तान में तेंदुए को ट्रेस करने के लिए दो स्थानों पर कैमरे भी लगा दिए। ग्रामीणों ने बताया कि अमरिया क्षेत्र में चहलकदमी करने वाला यह दूसरा तेंदुआ है। यही तेंदुआ तीन अक्तूबर को देर शाम जुताई करने के दौरान ट्रैक्टर के आगे आ गया था। फिलहाल कब्रिस्तान में तेंदुए की मौजूदगी से गांवों में दहशत का माहौल है। डिप्टी रेंजर देवेंद्रपाल सिंह ने बताया कि यह दूसरा तेंदुआ है, जो महोफ रेंज की तरफ से आया है। वनकर्मियों को निगरानी के लिए लगाया गया है।

कब्रिस्तान में कैमरे लगाती डब्ल्यूटीआई की टीम।- फोटो : PILIBHIT

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें