फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: चढ़ रहा पारा...वातानुकूलित बसें कम, यात्रियों की मुश्किलें बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली मार्ग पर ही संचालित हो रही सिर्फ दो वातानुकूलित बसें, अन्य मार्ग सामान्य बसों के हवाले
विज्ञापन

पीलीभीत। दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे तापमान से पीलीभीत डिपो की बसों से यात्रा करने वाले यात्रियों की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। डिपो पर वातानुकूलित बसों की संख्या कम होने से यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। पीलीभीत से सिर्फ दिल्ली मार्ग पर ही दो वातानुकूलित बसें चलाई जा रही हैं। अन्य मार्गों पर एक भी वातानुकूलित बस का संचालन नहीं है।
स्थानीय डिपो से करीब 103 बसों का संचालन दिल्ली, कानपुर, आगरा, अलीगढ़, रुद्रपुर, हल्द्वानी,लखनऊ सहित अन्य स्थानों के लिए किया जा रहा है। पूर्व में स्थानीय डिपो से करीब पांच वातानुकूलित बसों का संचालन भी किया जा रहा था। इसमें डिपो के पास खुद की एक भी बस नहीं थी। सभी बसें अनुबंध पर संचालित थीं। यह सभी बसें विभिन्न शहरों के लिए भेजी जाती थी। अनुबंध समाप्त होने के बाद स्थानीय लोगों की मांग पर पत्राचार किया गया। इसके बाद विभागीय स्तर से दो बसें दी गईं। इन बसों का संचालन दिल्ली मार्ग पर किया जा रहा है, जबकि अन्य शहरों को जाने के लिए यात्रियों को एक भी वातानुकूलित बस की सुविधा नहीं मिल सकी है। गर्मी का असर दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। पारा चढ़ने के साथ ही लोगों को गर्मी का सितम और ज्यादा परेशान करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरेली जाकर यात्री पकड़ते हैं वातानुकूलित बसें
वातानुकूलित बसें न होने से यहां से जाने वाले यात्रियों को बरेली जाकर बसों को पकड़ना होता है। ऐसे में कई बार लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। एआरएम विपुल पाराशर ने बताया कि वातानुकूलित बसों को लेकर पत्राचार किया गया है, जिससे अन्य मार्गों पर भी इन बसों का संचालन कराया जा सके। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें