फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: तहसीलदार ने तीन गांवों में पहुंंचकर बुझवाई पराली

विज्ञापन
विज्ञापन
नहीं रुक रही पराली जलाने की घटनाएं
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
पूरनपुर। प्रतिबंध के बाद भी खेतों में धान काटने के बाद पराली जलाने की घटनाएं नहीं रुक रही है। मंगलवार को पराली में आग लगाने की सूचना पर तीन गांवों में पहुंचकर तहसीलदार ने पराली में लगी आग बुझवाई। साथ ही दोबारा पराली जलाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
क्षेत्र में चेतावनी देने के बाद गांव मुझा के एक किसान नेता ने अपने खेतों से धान कटवाने के बाद पराली में आग लगाई थी। इसके बाद क्षेत्र में पराली जलाने की घटनाओं का सिलसिला शुरू हो गया।
विज्ञापन

पराली न जले इसके लिए कृषि विभाग के अलावा अन्य विभागों के अफसर, कर्मचारी गांवों में घूमकर किसानों को पराली जलाने से होने वाले नुकसान की जानकारी दे रहे है।
इसके बाद भी कई गांव में पराली जलाने की सूचनाओं पर अफसरों ने मौके पर पहुंचकर उसे बुझवाया। मगर इसके बाद भी पराली जलाने की घटनाएं नहीं रुक रही है। मंगलवार को तहसीलदार हबीब उर रहमान अंसारी ने गांव सुंदरपुर, खमरिया पट्टी, सिरसा गांव में पराली जलाने की सूचना पर पहुंचकर जल रही पराली को बुझवाया।
विज्ञापन

0000000
पराली के ढेर में आग लगने से मची भगदड़
कलीनगर। नगर में स्थित गोआश्रय स्थल के बाहर लगे पराली के ढेर में मंगलवार अपराह्न आग लग गई। आग की लपटें देख स्टाॅफ में भगदड़ मच गई। सूचना के बाद नगर पंचायत के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। टैंक ले जाकर पानी का छिड़काव किया गया। काफी देर तक आग जलती रही। जानकारी के बाद लोगों की भीड़ भी मौके पर जमा रही। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें