फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: तहसीलदार ने पकड़ीं अवैध खनन में लगीं दो ट्रैक्टर-ट्राॅलियां

विज्ञापन
अवैध खनन में लगी ट्रैक्टर ट्राली की गई सीज।संवाद
विज्ञापन
अमरिया। ईंट भट्ठे पर हो रहे खनन को तहसीलदार ने रोक दिया। खनन में लगी मिट्टी लदी दो ट्रैक्टर-ट्राॅलियों को कोतवाली में खड़ा कराया गया है। तहसीलदार ने रिपोर्ट डीएम को भेजी है।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम तहसीलदार राम ऋषि रमन ने ग्राम धुंधरी में अवैध रूप से भट्ठे पर हो रहा खनन रोका। तहसीलदार को देख खनन कर रहे लोग ट्रैक्टर-ट्राॅलियां व जेसीबी लेकर भाग गए। तहसीलदार ने मिट्टी लदी दो ट्रैक्टर-ट्राॅलियों को कब्जे में लेकर थाना परिसर में खड़ा कराया है। तहसीलदार ने बताया कि बिना अनुमति के खनन चल रहा था। कार्रवाई की रिपोर्ट तैयार कर अधिकारियों को भेज दी गई है। अग्रिम कार्रवाई उन्हीं के स्तर से की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें