फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: राज्यमंत्री ने 30 गन्ना किसानों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। गन्ना समिति में बुधवार को कृषक सम्मान और गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने 30 कृषकों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने कहा कि बजाज हिन्दुस्तान बरखेड़ा चीनी मिल ने गन्ना मूल्य भुगतान 15 दिसंबर तक कर दिया है। कृषकों को गन्ने के साथ सहफसली खेती के साथ नई प्रजातियों के उन्नतशील बीज बोने के लिए प्रेरित किया गया। गोष्ठी में गन्ना समिति पीलीभीत, बीसलपुर, मझोला, पूरनपुर व भुडिया-अमरिया के अध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन

इस मौके पर ललौरीखेड़ा ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह गंगवार, गन्ना समिति पीलीभीत के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह, जिला सहकारी बैंक पीलीभीत के उपाध्यक्ष, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक रामभद्र द्विवेदी, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक मझोला विजय लक्ष्मी आदि मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता पूर्व संचालक गन्ना समिति पीलीभीत रामकिशन ने की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें