फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बदहवास हालत में थाने पहुंची किशोरी... पुलिसकर्मी रह गए दंग; युवक पर जहर देने का आरोप

Mon, 02 Jun 2025 03:47 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत के बरखेड़ा थाने में पुलिसकर्मी उस वक्त दंग रह गए, जब एक किशोरी बदहवास हालत में थाने पहुंची। उसे तुरंत सीएसची ले जाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के बरखेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी सोमवार दोपहर बदहवास हालत में थाने पहुंची। उसकी हालत देखकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। पुलिस आननफानन किशोरी को लेकर सीएचसी बरखेड़ा पहुंची। सूचना मिलते ही किशोरी के परिजन भी वहां आ गए। बताया जा रहा है कि किशोरी को बरखेड़ा कस्बे का एक युवक बहाने से बुलाकर अपने साथ ले गया था। 

विज्ञापन

 
सीएचसी में मौजूद परिजन ने बताया कि परिवार के लोग खेत पर थे। किशोरी घर में अकेली थी। तभी कस्बे का रहने वाला युवक किशोरी को बहाने से अपने साथ लेकर बरखेड़ा आ गया, जहां उसे दूध में मिलाकर कोई जहरीला पदार्थ पिला दिया गया। इसके बाद किशोरी की हालत बिगड़ गई। जैसे तैसे वह बरखेड़ा थाने पहुंची। पुलिस ने किशोरी को सीएचसी में भर्ती कराया। उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें