फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम ने आइसक्रीम और दूध का नमूना लिया

Fri, 06 May 2016 11:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में खाद्य विभाग की टीम ने छापेमारी कर आइसक्रीम और दूध के नमूने लिए। कार्रवाई से व्यापारियों में हड़कंप मचा रहा। इसके अलावा बीसलपुर में भी खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने नगर और कस्बा ईंटगांव में आइसक्रीम, दूध और कोल्ड ड्रिंक के नमूने लिए। 
विज्ञापन

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि पूरनपुर देहात के मोहल्ला करीमगंज में शमशाद हुसैन और नजीम अहमद की आइसक्रीम फैक्ट्री में छापा मारकर आइसक्रीम का नमूना लिया गया। कलीनगर रोड पर छापेमारी कर गांव चांदूपुर निवासी रणधीर सिंह और गामा से दूध का नमूना लिया गया। इसके अलावा नगर की आधा दर्जन दुकानों पर जांच की गई। उन्होंने बताया कि लिए गए सैंपल प्रयोगशाला भेजे जाएंगे। जांच रिपोर्ट आने पर कार्रवाई होगी। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवेंद्र कुमार वर्मा, सुभाष यादव, महेंद्र, राममिलन राना, अभिजीत अधिकारी विजय कुमार मौजूद रहे।
बीसलपुर। खाद्य सुरक्षाधिकारियों ने नगर के ईदगाह चौराहे पर जिला शाहजहांपुर के गांव ऊनकला निवासी दुग्ध विक्रेता जैनुल के दूध का नमूना लिया। उन्होंने इस चौराहे पर ठेलों पर बिक रहे सड़े गले फल फिंकवाए और दुकानदारों को दोबारा ऐसी हरकत करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। अधिकारियों ने पीलीभीत रोड स्थित एक दुकान से कोल्ड ड्रिंक का भी नमूना लिया। अधिकारियों ने कस्बा ईंटगांव में मोहनलाल की आइसकैंडी से दो और रजनीश कुमार की आइसकैंडी से एक नमूना लिया। खाद्य सुरक्षाधिकारियों के इस छापामार अभियान से दोनों स्थानों पर हड़कंप मच गया था। टीम में खाद्य सुरक्षाधिकारी देवेंद्र वर्मा, महेंद्र प्रताप सिंह, राममिलन राना और खालिद हुसैन शामिल थे। टीम का नेतृत्व कर रहे मुख्य खाद्य सुरक्षाधिकारी राजेश गुप्ता ने बताया कि लिए गए नमूनों को परीक्षण के लिए विभागीय प्रयोगशाला भेजा जाएगा और परीक्षण रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें