फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादा मियां के उर्स का कुल हुआ 

Thu, 05 May 2016 10:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
कव्वाली - फोटो : pilibhit, beureu
विज्ञापन
कस्बे में चल रहे सैय्यद हजरत बदरुल हसन दादा मियां के पांच दिवसीय सालाना उर्स का बृहस्पतिवार को कुलशरीफ के साथ समापन हो गया। अकीदतमंदों ने मुल्क में अमन चैन की दुआ फरमाई।
विज्ञापन

कस्बा स्थित दादा मियां की दरगाह शरीफ पर बुधवार को चादरपोशी हुई, जिसमें राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार हाजी रियाज अहमद, सपा जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव ने दरगाह शरीफ पर पहुंचकर चादरपोशी की और दुआएं मांगीं। कमेटी के सदस्यों ने राज्यमंत्री, जिलाध्यक्ष व नगरपंचायत चेयरमैन एजाज अहमद की दस्तारबंदी की। इसके बाद कव्वाली का भी प्रोग्राम हुआ, जिसमें कव्वाल तसलीम ने दादा मियां की शान में कलाम पढ़कर समां बांधा। उधर, बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे दरगाह शरीफ पर कुलशरीफ की रस्म अदा की गई, जिसमें तिलावते कुरान के बाद फातिहा हुई। अकीदतमंदों ने हाथ उठाकर मुल्क में अमन चैन की दुआ फरमाई। लंगर भी तकसीम किया गया। इस मौके पर मुकर्रम वली खान, सोहराब, नदीम खान, राशिद रजा, कलीम खां, डॉ. अखलीम, इरशाद, यासीन, हाफिज समीउल्ला, हाफिज कामिल, कारी जहूर अहमद आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें