फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: जांच में दोषी मिलीं शिक्षिका, बीएसए ने किया निलंबित

Sat, 07 Nov 2026 12:34 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। जांच समिति की रिपोर्ट में दोषी पाए जाने पर बीएसए रोशनी सिंह ने गांव टांडा छत्रपति की शिक्षिका डौली शर्मा को निलंबित कर दिया है। जांच में शिक्षिका के समय से पहले स्कूल छोड़ने और मध्याह्न भोजन योजना के अभिलेख न दिखाने समेत कई आरोप सही पाए गए।
विज्ञापन

गांव के एसएमसी अध्यक्ष राजेंद्र कुमार ने खंड शिक्षा अधिकारी विजय वीरेंद्र सिंह और शिक्षिका डौली शर्मा पर आरोप लगाते हुए सहायक शिक्षा निदेशक (एडी बेसिक) से शिकायत की थी। इस पर एडी बेसिक ने तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की थी। इसमें अमरिया, मरौरी और ललौरीखेड़ा के खंड शिक्षा अधिकारियों को शामिल किया गया था।
बीएसए ने बताया कि समिति की जांच में सामने आया कि शिक्षिका ने जांच प्रभावित करने के लिए स्थानीय लोगों को बुलाया था। स्कूल में पुराने सत्र की किताबें मिलीं। शिक्षिका के कभी-कभार देर से आने और स्कूल समय से पहले प्रार्थना पत्र लिखकर चले जाने की भी पुष्टि हुई। इसके अलावा वह मध्याह्न भोजन योजना से संबंधित अभिलेख भी जांच टीम को नहीं दिखा सकीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें