फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: लंबित दिव्यांग पेंशन जारी करने समेत दस सूत्री मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

Sat, 07 Nov 2026 12:32 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को जिलाधिकारी और एसडीएम पूरनपुर को ज्ञापन सौंपकर दिव्यांगों की छह-सात माह से लंबित पेंशन तत्काल जारी कराने की मांग की। जिला प्रभारी अजय प्रकाश पांडेय ने पेंशन की राशि एक हजार से बढ़ाकर पांच हजार रुपये प्रतिमाह करने और दीपावली व होली पर दिव्यांगों, वृद्धों और विधवा महिलाओं को पांच-पांच हजार रुपये की अतिरिक्त सहायता देने की मांग उठाई। ज्ञापन में पेंशन संबंधी कमियां दूर करने के लिए शिविर लगाने, पात्रों को राशन, आयुष्मान व आवास योजना का लाभ देने तथा रोजगार और सहायक उपकरण उपलब्ध कराने की मांग भी की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें