फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: करदाताओं से लिया टैक्स, नगरपालिका में जमा न कर हड़पे 30 लाख रुपये, तीन कर्मचारी निलंबित

Tue, 30 Sep 2025 07:46 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

बीसलपुर नगर पालिका में पूर्व के अधिकारियों की मिलीभगत से तीन कर्मचारियों ने लाखों रुपये का घोटाला कर लिया। दो पूर्व अधिकारियों और तीन कर्मचारियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। 
विज्ञापन
बीसलपुर नगर पालिका - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत में नगरपालिका बीसलपुर के कर अनुभाग के कर्मचारियों ने गृहकर-जलकर, किराया व अन्य मदों में करदाताओं से लाखों की वसूली कर धनराशि नगरपालिका में जमा ही नहीं की। रसीद और पटल से पोस्टिंग न कराकर 30 लाख रुपये से अधिक की धनराशि का गोलमाल कर दिया। नगरपालिका अध्यक्ष ने घोटाला पकड़ा तो ईओ ने आननफानन कर अनुभाग के तीन कर्मचारियों और दो पूर्व अधिकारियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई। तीनों कर्मचारियों को मंगलवार को निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन


नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष शशि जायसवाल ने 28 सितंबर को कर अनुभाग में घोटाला पकड़ा था। कर अनुभाग के तीन कर्मचारी नगर के करदाताओं से गृहकर-जलकर, किराया व अन्य मदों का कर तो वसूल कर रहे थे। मगर उसे नगरपालिका में जमा नहीं कर रहे थे। पटल पर पोस्टिंग और रसीदें भी नहीं दे रहे थे। अन्य कर्मचारियों की आनाकानी से शक होने पर पालिकाध्यक्ष ने रसीदों का मिलान और कर जमा करने की जांच कराई तो 30 लाख रुपये से अधिक का घोटाला सामने आ गया। आकलन कराया जा रहा है। वास्तविक धनराशि अधिक भी हो सकती है। पता चला कि तीनों कर्मचारी वर्ष 2018 से वसूली जमा न करके गोलमाल में लगे थे। इसमें तत्कालीन निरीक्षक और कर अधीक्षक भी शामिल थे।

एफआईआर के बाद निलंबित हुए तीनों कर्मचारी
घोटाला सामने आने पर पालिका अध्यक्ष के निर्देश पर अधिशासी अधिकारी शमशेर ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें कर अनुभाग के तीन कर्मचारियों और दो पूर्व अधिकारियों को नामजद किया गया। नामजद कर्मचारियों में जितेंद्र कुमार, उपेंद्र कुमार और रामनिवास शामिल हैं। अधिशासी अधिकारी ने मंगलवार को तीनों नामजद आरोपी कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि इनमें से एक कर्मचारी को निलंबन आदेश रिसीव करा दिया गया है। जिन दो कर्मचारियों ने निलंबन आदेश रिसीव नहीं किया है, उनका आदेश उनके घर के पते पर डाक से भेजा जाएगा।
विज्ञापन


बीसलपुर नगर पालिका अध्यक्ष शशि जायसवाल ने बताया कि घोटाले के मामले की गहनता से जाांच कराई जा रही है। आरोपियों पर एफआईआर दर्ज कराई जा चुकी है। निलंबित भी किए गए हैं। आम जनता के पैसे का गबन करने वालों पर सख्त कार्रवाई कराई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें