फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बालिका में मिले डिप्थीरिया के लक्षण, स्वास्थ्य विभाग में खलबली

विज्ञापन
पूरनपुर में एसडीएम कार्यालय में डिप्थीरिया को लेकर आयोजित बैठक में मौजूद लोग।स्रोत:स्वास्थ्य वि
विज्ञापन
पूरनपुर। गांव लालपुर शिवनगर निवासी रामऔतार की पांच वर्षीय पुत्री सेलजा में डिप्थीरिया के लक्षण मिले है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार को गांव पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन


गांव लालपुर शिवनगर निवासी रामऔतार अपनी पांच वर्षीय पुत्री सेजला को शुक्रवार को इलाज के लिए सीएचसी लाए थे। उसे कई दिनों से बुखार था। सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। जांच में बालिका में डिप्थीरिया के लक्षण मिलने पर स्वास्थ्य विभाग के अफसरों, कर्मचारियों में खलबली मच गई।
प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉॅ. आलमगीर ने बताया कि बालिका में डिप्थीरिया के संदिग्ध लक्षण मिले है। टीम को सतर्क कर दिया गया है। एक दिन पूर्व घुंघचाई क्षेत्र के गांव गोपालपुर निवासी जाकिर के चार वर्षीय पुत्र हमजा की डिप्थीरिया की चपेट में आने से उपचार के दौरान लखनऊ में मौत हो गई थी। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग के अलावा प्रशासन भी सतर्क है।
विज्ञापन


0000

26 से सात अक्तूबर तक चलेगा विशेष टीकाकरण अभियान

एसडीएम अजीत प्रताप सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में स्वास्थ्य, बाल विकास, शिक्षा, नगर पालिका के अफसर शामिल रहे। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आलमगीर ने बताया कि डिप्थीरिया को लेकर 26 सितंबर से सात अक्तूबर तक विशेष टीकाकरण अभियान चलाने का निर्णय किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें