फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईओएस अनिल मिश्रा निलंबित

Fri, 05 May 2017 10:32 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
लंबे समय से विवादों में छाए डीआईओएस अनिल कुमार मिश्र पर आखिरकार गाज गिर ही गई। शहर विधायक संजय गंगवार की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए शासन ने डीआईओएस को निलंबित कर दिया। हालांकि शुक्रवार देर शाम तक निलंबन आदेश यहां नहीं पहुंचा। उधर, डीआईओएस अनिल मिश्रा ने अपने निलंबन की पुष्टि की है। शासन के निर्देश पर डीआईओएस अनिल कुमार मिश्र की पिछले वर्ष 29 अगस्त को जिले में तैनाती हुई थी। आठ माह के कार्यकाल के दौरान डीआईओएस लैपटॉप वितरण, कार्यालय में न बैठने आदि को लेकर खासे चर्चा में रहे। साथ शिक्षक नेता उन पर समय-समय पर गंभीर आरोप लगाते रहे। डीआईओएस की कार्यशैली की जानकारी कुछ शिक्षक नेताओं ने शहर विधायक संजय गंगवार को दी। सूत्रों के मुताबिक शहर विधायक ने डीआईओएस से कार्यशैली में सुधार लाने को कहा तो वह उन्हीं से अभद्रता करने पर उतारू हो गए। शहर विधायक ने डीआईओएस की कार्यशैली की शिकायत शासन से की। शासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए डीआईओएस को गुरुवार को निलंबित कर दिया। इधर, डीआईओएस कार्यालय में निलंबन आदेश न आने से शुक्रवार को पूरे दिन ऊहापोह की स्थिति बनी रही। विभागीय कर्मी भी कुछ कहने से कतराते दिखे।      
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक की कार्यप्रणाली से कोई भी खुश नहीं था। अफसरों को जनसेवकों और जनता के साथ अच्छा व्यवहार करना चाहिए। डीआईओएस ऐसा नहीं कर रहे थे। इसलिए उनकी शिकायत कर हटवाना पड़ा। जिले में वही अफसर रहेंगे जो जनता और जनसेवकों के साथ मर्यादित भाषा में बात करेंगे। -संजय सिंह गंगवार, शहर विधायक   
मुझे अपने निलंबन की जानकारी मिल गई है। शहर विधायक से मैंने कोई अभद्रता नहीं की। वह नियम विरुद्ध दो स्कूलों पर कार्रवाई कराना चाहते थे। केंद्रीय मंत्री मेनका संजय गांधी को पूरी स्थिति से अवगत करा दिया है। - अनिल मिश्रा, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें