फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्टाचार के आरोपों में फंसे खनन निरीक्षक निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। भ्रष्टाचार के आरोपों में फंसने के बाद खनन निरीक्षक जितेंद्र कुमार शर्मा पर शासन से निलंबन की कार्रवाई हो गई है। खनन निदेशक रोशन जैकब ने भ्रष्टाचार से जुड़ी शिकायतों का संज्ञान लेकर उन्हें निलंबित कर दिया। निलंबन की अवधि में खनन निरीक्षक लखनऊ मुख्यालय से संबद्ध रहेंगे।
विज्ञापन

खनन निरीक्षक पद पर जितेंद्र कुमार शर्मा करीब दो वर्ष से तैनात थे। बीते कुछ दिनों से उन पर भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे थे। सप्ताह भर पूर्व रेलवे की ओर से ठेकेदार द्वारा कराए जा रहे निर्माण में गौहनिया गांव में छापा मारा गया था। ठेकेदार के श्रमिक रेलवे की जमीन से मिट्टी निकाल रहे थे। इस मामले में मौके से जेसीबी मशीन और डंपर कब्जे में लिए गए थे। बताते हैं कि उसमें सुविधा शुल्क की मांग की गई। दो दिन पूर्व खनन निरीक्षक का एक ऑडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया था।
इस ऑडियो क्लिप में खनन निरीक्षक और एक अधीनस्थ कर्मचारी के बीच सात मिनट की बातचीत थी। उस बातचीत में ईंट भट्ठा संचालकों से सेटिंग कर एक अन्य कर्मचारी के खिलाफ षड्यंत्र रचने का आरोप भी उन पर लगा था। इसकी शिकायतें शासन स्तर पर भी की गई थीं। बृहस्पतिवार शाम खनन निदेशक डॉ. रोशन जैकब ने अवैध खनन में संलिप्तता और भ्रष्टाचार के आरोपों को देखते हुए खनन निरीक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर उन्हें लखनऊ मुख्यालय से अटैच कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें