फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विस्थापितों को जमीनों पर मालिकाना दिलाने के लिए सर्वे शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
माधोटांडा। कलीनगर तहसील क्षेत्र स्थित शारदा डैम की तलहटी में पूर्वी पाकिस्तान सहित विभिन्न जगहों से आकर बसे परिवारों को जमीनों पर मालिकाना हक दिलाने के लिए राजस्व एवं सिंचाई विभाग की टीमों ने सर्वे शुरू कर दिया है। मंडलायुक्त की अध्यक्षता में गठित कमेटी तीन माह के भीतर अपनी रिपोर्ट देगी कि इस जमीन पर उन्हें मालिकाना हक दिया जा सकता है या नहीं।
विज्ञापन

आजादी के बाद पूर्वी पाकिस्तान सहित विभिन्न स्थानों से तमाम परिवार आकर तराई में बस गए थे। इनमें अधिकांश ने शारदा डैम की तलहटी में ग्राम समाज, सिंचाई विभाग और अन्य श्रेणी की जमीन पर खेती शुरू कर दी। ऐसे परिवारों को पुनर्वासित करते हुए उसी जमीन पर उन्हें मालिकाना हक दिलाने के लिए शासन ने मंडलायुक्त की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया है। इसी के तहत रविवार को राजस्व और सिंचाई विभाग की टीमों ने शारदा डैम की तलहटी में जीरो से लेकर 17 किमी तक के एरिया में सर्वे शुरू किया। सर्वे में टीमें निर्धारित बिंदुओं की पड़ताल कर रही है। गांव बंदर भोज, बूंदीभूड, नौजलहा नकटहा, महाराजपुर, भूड़ा गोरखडिब्बी, ढकिया ताल्लुके महाराजपुर, मठइया लालपुर, गुन्हान, पुरैना ताल्लुके महाराजपुर, सेल्हा, पलिया, कटकबारा, राजपुर ताल्लुके महाराजपुर, सिमरा ताल्लुके महाराजपुर, मूसेपुर, बरुआ कुठारा में अलग-अलग टीमें सर्वे कर रही हैं। शारदा सागर खंड के जिलेदार सुरेंद्रपाल सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर सर्वे शुरू किया गया है। इसमें कई टीमें लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें