फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा, कांग्रेस और बसपा फ्यूज ट्रांसफार्मर: सुरेश खन्ना

Sat, 18 Nov 2017 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  बरखेड़ा/बीसलपुर।
विज्ञापन
suresh khanna - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
नगर विकास मंत्री ने बरखेड़ा व बीसलपुर में की चुनावी जनसभा 
विज्ञापन

नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश के विकास के लिए पर्याप्त धनराशि उपलब्ध कराई, लेकिन तत्कालीन सपा सरकार ने भाजपा को सत्ता में आने से रोकने के लिए विकास नहीं कराया। उन्होंने कहा कि सपा, कांग्रेस और बसपा फ्यूज ट्रांसफार्मर हो चुके हैं। वह शनिवार बरखेड़ा और बीसलपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। 
बरखेड़ा के जूनियर हाईस्कूल मैदान पर नगर पंचायत अध्यक्ष पद की प्रत्याशी ममता भोजवाल के समर्थन में हुई जनसभा में नगर विकास मंत्री ने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए बताया कि केंद्र सरकार की योजना से अभी तक ग्रामीण क्षेत्रों में 9.70 लाख और शहरी क्षेत्रों में 1.61 लाख आवास के लिए धनराशि गरीबों को दी गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकार बनने के बाद अपराधों में कमी आई है। विकास कार्यों के लिए सरकार पूरी तरह से संवेदनशील है और व्यवस्थाओं को बेहतर करने के लिए कर संभव प्रयास किए जाएंगे। इस दौरान विधायक किशनलाल राजपूत, जिलाध्यक्ष सुरेश गंगवार, हर्षवर्धन आर्या, धीरेंद्र मिश्र, कमलेश कुमार, राजेश कश्यप, मुरलीधर भोजवाल, लक्ष्मीकांत भोजवाल, डॉ. एचएस मौर्य, दिनेश पटेल, दुर्गविजय सिंह शाक्य, हरीओम राठौर, अमित कुशवाहा आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर बीसलपुर में बारह पत्थर चौराहे के निकट प्रत्याशी डॉ. महेश गुप्ता के समर्थन में जनसभा में नगर विकास मंत्री ने कहा कि सपा, कांग्रेस और बसपा से किसी रोशनी की उम्मीद करना बेमानी है। नोटबंदी, जीएसटी सहित तमाम योजनाओं को जनता के हित में बताते हुए उन्होंने कहा कि इससे अर्थव्यवस्था में सुधार आया है। नोटबंदी से जमा हुआ काला धन विकास योजनाओं पर खर्च होगा। इस मौके पर विधायक रामसरन वर्मा, प्रमोद गुप्ता, डीपी सिंह, राजेश अग्रवाल, वीरेंद्र अग्रवाल, पवन अग्रवाल, पदम त्रिगुणायत, विवेक वर्मा, आलोक नगाइच, महेश गुप्ता आदि रहे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें